मथुरा, जून 10 -- बच्चों के विवाद में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा उपद्रव किये जाने का मुकदमा कैबिनेट मंत्री के हसतक्षेप के बाद दर्ज तो पुलिस ने कर लिया लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर आरोपी पीड़ित पक्ष को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री के दरबार में आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस की कार्यशैली की शिकायत कर न्याय की मांग की है। बताते चले कि गांव महरौली में 27 मई को दर्शन करके रामकिशन बेटे के साथ लौट रहे थे। रास्ते में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने विवाद करते हुए रामकिशन के घर पर लाठी डण्डों से हमला कर पथराव किया था। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने चार दिन बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। आरोपी पीड़ित पक्ष को धमकी दे र...