बस्ती, मई 1 -- बस्ती। शहर कोतवाली के महरीखावां मोहल्ला स्थित एक घर में चोरी की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसी मोहल्ले के रहने वाले सुनील पांडेय ने तहरीर देकर बताया है कि गत 27 अप्रैल को उनकी पत्नी व बच्चे मेंहदी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोहल्ले के रहने वाले आशु के घर पर गए थे। तभी घर में घुसे चोरों ने दस हजार रुपया नकदी के साथ सोने की सीकड़, दो अंगूठी, दो झाला और एक हार चुरा लिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बेखौफ चोरों ने सूने मकान से छह लाख का माल उड़ाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...