कुशीनगर, अप्रैल 28 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम, जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पटेहरा गांव में आई बारात में शामिल बाइक तीन युवक सोमवार की देर रात मेंहदीगंज चौराहे के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।पटेहरा गांव में महराजगंज जिले के भुईसोहरा कोटिया गांव से बारात आई थी। इसमें शामिल होने के लिए आए शैलेश राजभर (20) पुत्र विनोद राजभर, सोहन (23) पुत्र वीरेंद्र तथा संदीप (22) निवासी भुईसोहरा कोटिया महराजगंज एक ही बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से रामकोला थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज चौराहे की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- महराजगंज से बारात में आया बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, दो घायल इसी दौरान चौराहे के समीप तेज रफ्तार अज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.