महाराजगंज, अप्रैल 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम जिले के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गुप्ता की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई हुई है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग महराजगंज में सम्बद्ध कर्मचारी आनंद श्रीवास्तव के साथ ही प्रदेश के सभी कर्मचारियों की सम्बद्धता समाप्त कर दी गई है। साथ ही तीन दिन के अंदर अपने मूल विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया है।आरटीआई कार्यकर्ता ने डीएम, सीडीओ व निदेशक को शिकायत पत्र देकर ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय महराजगंज में तैनात कर्मचारी की सम्बद्धता पर की जांच कराकर हटाए जाने की मांग की थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं। इसके बाद निदेशक को शिकायत भेजी। पांच बार शिकायत के बाद भी वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मामला सीधे मुख्यमंत्री व सचिव तक पहुंचा दिया। निदेशक व मुख्य अभियंता ने प्रदेश के सभी अधिशासी अभियंता व अधीक्षण अभियंता को ...