महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज सदर ब्लाक के सोनरा ग्राम में सोमवार को क्रॉप कटिंग कराई गई। कटिंग वाले खेत में पहुंचकर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। रेंडम विधि से चयनित कृषक धर्मेंद्र गौड़ के खेत में सांख्यिकीय विधि से हुई क्रॉप कटिंग कराई गई। निर्धारित माप के अनुसार 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कटाई की गई फसल उत्पाद 14.900 किलोग्राम पाया गया। इस प्रक्रिया में फसल की पैदावार का वैज्ञानिक आंकलन भी किया गया, ताकि जनपद में कृषि उत्पादन और उत्पादकता के सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें।डीएम ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग कृषि आंकलन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जिले की औसत उपज का निर्धारण किया जाता है। इन आंकड़ों के आधार पर कृषि उत्पादन के साथ-साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षत...