महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर में हर दिन 20 टन कचरा निकल रहा है। शहर में हल्की सी लापरवाही हो रही है तो हर ओर कचरे का अंबार दिखने लगता है। नगर पालिका प्रशासन शहर के कचरे का प्रबंधन कर अतिरिक्त आय कर रहा है। गीला कचरा से जैविक खाद तैयार करने के साथ ही सूखा कूड़े को मशीन से कटिंग कर बेंचा जा रहा है। 69 हजार आबादी वाले नगर पालिका परिषद महराजगंज में 25 वार्ड हैं। इन वार्डों की साफ-सफाई करने के लिए तीन-तीन सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इन सफाई कर्मचारियों के झाडू लगाने और नाली की साफ-सफाई करने से हर रोज करीब 20 टन कचरा निकल रहा है। इन कचरों को वाहन से सालिड वेस्ट मैनेजममेंट मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी(एमआरएफ सेंटर) डंप किया जाता है। एमआरएफ में डंप कचरों को हाईटेक मशीन से गीला और सूखा कचरा अलग कर उसे मॉडिफाई ...