महाराजगंज, सितम्बर 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के घने जंगल में बसे कम्पार्ट 24 में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब तेंदुआ घर में घुसकर बिस्तर पर सो रही 15 वर्षीया किशोरी को दबोच ले गया। मच्छरदानी समेत किशोरी को लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, तब तक उसकी मां शोर मचाने लगी। आसपास के जुटे ग्रामीणों की ने जान हथेली पर लेकर किशोरी को बचा लिया। लेकिन वह लहूलुहान हो गई। कम्पाई 24 निवासी शिव शंकर की पुत्री प्रियंका रात करीब ढाई बजे मां सुलोचना देवी व छोटे भाई-बहनों के साथ मच्छरदानी के भीतर सो रही थी। तभी तेंदुआ कमरे में घुस आया और किशोरी को मुंह में दबोच लिया। बच्ची की मां शोर मचाते हुए बाहर निकलीं तो गांव के रमेश पासवान, रीता देवी, चंद्रशेखर, रोशनलाल साहनी, विजय साहनी, राजकुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.