महराजगंज में सराफा व्यापारी पर हमला कर बदमाशों ने आभूषण और बाइक लूटी
महाराजगंज, मई 14 -- लक्ष्मीपुर (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर टोला बनकटवा जंगल के पास गुरुवार देर शाम सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर बदमाश बाइक और आभूषण लूटकर फरार हो गए। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गहने और बाइक की कीमत आठ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। लक्ष्मीपुर बाजार के सोनारी मोहल्ला निवासी रंजीत सोनी की मानिक तालाब गांव में कपड़े और आभूषण की दुकान है। गुरुवार देर शाम वह दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- व्यक्ति को रास्ते में रोक कर मारपीट कर किया लूटपाट आरोप है कि जैसे ही वह बनकटवा जंगल के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे करीब पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.