महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के डेरवा गांव में सड़क चौड़ीकरण को लेकर एक विवाद सामने आया है। विवाद से आहत एक परिवार ने अपने घर के बाहर कागज पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर लिखकर चस्पा कर दिया। इसके साथ ही हिन्दू परिवार पलायन के लिए मजबूर जैसा स्लोगन भी लिखा है। पोस्टर हाथों में लिए शिकायतकर्ता गंगाधर पांडेय अपनी बुजुर्ग मां के साथ घर से बाहर काफी देर तक खड़ा रहा। गंगाधर पांडेय का कहना है कि मुख्य सड़क से उसके घर तक जाने वाला मार्ग पहले इतना चौड़ा था कि ट्राली-ट्रैक्टर सहित बड़े वाहन भी आसानी से आते-जाते थे। 31 जनवरी को प्रधान द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की बात थी, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने सड़क की चौड़ाई कम करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि अब बनने वाली सड़क इतनी संकरी हो जाएगी कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.