महाराजगंज, फरवरी 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा पुलिस की कस्टडी से पॉक्सो एक्ट का एक आरोपित शनिवार को शौच का बहाना बनाकर फरार हो गया। इस घटना से हड़कंप मच गया। फरार आरोपित को दबोचने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। एसपी सोमेन्द्र मीना का कहना है कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। श्यामदेउरवा थाना के पुलिस कर्मी आरोपित को न्यायालय में पेश करने के लिए जा रहे थे। जिला मुख्यालय पर पहुंचने के बाद आरोपित ने शौच का बहाना बनाया। बताया जा रहा है कि सीओ सदर के कार्यालय के पास शौच की बात सुन जैसे ही पुलिस कर्मी रुकने का प्रयास किए, उसी दौरान मौका पाकर आरोपित पुलिस कस्टडी से भाग गया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ देर बाद ओझल हो गया। पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों की दी। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.