गोरखपुर, अप्रैल 19 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। पैसों के लेन-देन को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के साथ ही घर पर सुसाइड नोट लिखकर निकले गोरखपुर के एक ठेकेदार की महराजगंज के बृजमनगंज में रेलवे ट्रैक पर लाश मिली। 72 घंटे बाद फोटो और शरीर से मिले सामान से शव की पहचान हुई, हालांकि उसके पहले ही पुलिस ने शव का अज्ञात में ही अन्तिम संस्कार कर दिया था। परिवारीजन सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर प्रताड़ना से आत्महत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरासुत निवासी पवन कुमार निषाद ठेकेदार थे। 10 अप्रैल की शाम को उन्होंने पैसे के लेन-देन को लेकर एक वीडियो बनाया और घर पर सुसाइड नोट लिखकर लापता हो गए। रात में घर न लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.