हिन्दुस्तान टीम, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर टोला फुलवरिया गांव के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मामूली विवाद के बाद गांव के ही कुछ युवकों ने युवक को घर से उठा लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को हमलावर हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक फुलवरिया के रहने वाले अरविन्द चौधरी का गांव के कुछ लोगों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते सोमवार की देर रात करीब 11 बजे कुछ युवक उसके घर पहुंच गए और उसे जबरन उठा ले गए। इसके बाद उन्होंने अरविन्द की जमकर पिटाई की। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने उसे गंभीर हालत में हाईवे के किनारे फेंक दिया और मौके से भाग निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.