नई दिल्ली, अगस्त 18 -- उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हो गया है। महराजगंज जिले में निचलौल-महराजगंज मार्ग स्थित दमकी गांव के सामने बेकाबू डंपर की चपेट में आने से मंगलवार की देर शाम बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। चारों एक ही बाइक से निचलौल किसी दोस्त के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे। हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चौथे युवक की निचलौल सीएचसी पर मौत हो गई। निचलौल थाना क्षेत्र स्थित पचमा गांव के केवटान टोला निवासी व्यास साहनी का पुत्र सन्नी (22), क्यास साहनी का पुत्र किशन (19), संतोष का पुत्र विवेक (20) एक ही बाइक से निचलौल में किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने निकले थे। इनके साथ शिव (18) भी था। बाइक लेकर ये लोग दमकी गांव के सामने गैस गोदाम के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान निचलौल की तरफ से ज...