महराजगंज में भाजपा के कार्यक्रम में पहुंची महिला ने चलाया थप्पड़, निकाली चप्पल
महाराजगंज, मार्च 18 -- नौतनवा (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे में स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। मनोनीत सभासदों को बधाई देने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक महिला पहुंच गई और पैसे की मांग को लेकर एक जिम्मेदार पर थप्पड़ चला दिया।इस दौरान दर्जनों लोग बचाव में जुट तो गए, लेकिन महिला व उसका बेटा पैसे की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला और महिला को भाजपा कार्यालय से बाहर ले गए। तब जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुरू हो सकी। पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है।मनोनीत सभासद व कुछ पदाधिकारियों के मनोनीत होने पर यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.