महाराजगंज, मार्च 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपार कोठी टोला पिपरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक पत्नी ने अपने 62 वर्षीय बुजुर्ग पति के ऊपर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। इसके बाद कमरे के फाटक को बाहर से बंद कर दिया। इस घटना में बुजुर्ग की कमरे में ही हृदय विदारक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। घटना के बाद भाग रही पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस घटना से सनसनी मच गई। पति की हत्यारोपी महिला सुमित्रा का मायका बांसपार कोठी टोला पिपरा में ही है। 40 साल पहले वह मुंबई गई थी। वहीं उसने रामपति के साथ शादी कर ली थी। एक बच्ची के साथ वह रामपति के साथ लौटी थी। तभी से दोनों बांसपार कोठी टोला पिपरा में ही रह रहे थे। रा...