महराजगंज में बहुभोज से लौट रहे दो युवकों को मारी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर
महाराजगंज, मई 14 -- बृजमनगंज (महराजगंज)। महराजगंज जिले के थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर अदरौना में गुरुवार की रात बहुभोज कार्यक्रम से लौटते समय गांव में ही पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों को गोली मार दी गई। दोनों को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी पिंटू और धर्मेंद्र बहुभोज कार्यक्रम में गए थे। आरोप है कि लौटते समय आरोपियों ने घेरकर दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। इस खबर से कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेन्दा ले गए। यह भी पढ़ें- गोली चल जावेगी...गाने में नाचने पर विवाद, फोड़े सिर वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज, गोरखपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.