महराजगंज में बंदर के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने जाम कर दी सड़क
महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र के ग्राम जमुई पंडित में बंदर के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को निचलौल-चिउटहा मार्ग जाम कर दिया। इस गांव में आधा दर्जन से अधिक लोगों को बंदर ने काट कर जख्मी कर दिया था। इसी की नाराजगी में बंदर के आतंक से निजात दिलाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। जमुई पंडित और पिपरिया गांवों के रमेश सहित कई लोगों को एक बंदर एक सप्ताह के अंदर काट लिया। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है और इनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। नाराज ग्रामीणों ने बंदर को एक कमरे में बंद भी कर दिया था। ग्रामीणों द्वारा एक घंटे तक किए गए सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर एसओ निचलौल मदन मोहन मिश्र टीम के साथ पहुंच गए और वनकर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के समझा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.