महाराजगंज, मार्च 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी केदार गौंड की सड़क हादसे में मौत के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शव को ठूठीबारी-निचलौल मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। लोग सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष जुट गए, जिससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता व सीओ बसंत सिंह मयफोर्स पहुंचे और लोगों से बातचीत करनी शुरू की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हादसे के बाद भी आरोपित के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीण आरोपित चालक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.