महाराजगंज, जून 20 -- नवीन विषेन। महराजगंज। नौतनवा क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सीमाई गांव शेख फरेंदा में पोखरी के सुदृढ़ीकरण कार्य के दौरान लगाया गया लोहे का गेट अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मृतक की पहचान विक्की (12) पुत्र वीरेंद्र निवासी शेख फरेंदा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विक्की पोखरी के पास मौजूद था, तभी अचानक गेट भरभराकर गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई और परिजनों के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि पोखरी के सुदृढ़ीकरण कार्य में लगाए गए गेट की मजबूती और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की ...