पलामू, दिसम्बर 16 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज से सटे बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत कुटुंबा प्रखंड के महराजगंज पैक्स के चुनाव को लेकर मंगलवार को मानिक राज स्कूल में मतदान कराया गया। चुनाव को लेकर हरिहरगंज बाजार में भी पूरे दिन सरगर्मी बनी रही। चुनाव को लेकर हरिहरगंज थाना के पास बने अंतर-राज्यीय चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट पर बाइक जांच की। महराजगंज पैक्स चुनाव में हरिहरगंज के बेलौदर पंचायत से निवर्तमान मुखिया उमेश साव की पत्नी चुनाव लड़ रही है। निलम, महराजगंज पंचायत की मुखिया भी रह चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...