महाराजगंज, दिसम्बर 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के चिउटहा गांव में दो दिन पहले दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में पुलिस पर संतोषजनक कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर पीड़ित पक्ष के लोग लामबंद हो गए। ग्रामीणों और महिलाओं के साथ शुक्रवार को चिउटहां चौराहे पर सड़क जाम कर दी। जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पुलिस एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चुकी है। लेकिन लोग कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। सड़क जाम की सूचना पर तीन थानों की फोर्स के साथ सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी व एएसपी सिद्धार्थ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र...