महाराजगंज, दिसम्बर 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करदह में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीया युवती निर्माणाधीन 33 हजार केवीए के बिजली टॉवर की सबसे ऊंचे स्थान पर चढ़ गई। टॉवर पर युवती को चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। युवती प्रशासन से नौकरी की मांग कर रही थी। घंटों यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने सूझबूझ से मामले को संभाला और मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा गया। पूछताछ के लिए उसे ठूठीबारी कोतवाली ले जाया गया है। टॉवर पर चढ़ी युवती करदह गांव की ही रहने वाली है। 21 साल की यह युवती मंगलवार को अचानक किसी को बिना कुछ बताए बिजली के निर्माणाधीन टॉवर के सबसे ऊंचे स्थान पर चढ़ गई। वहीं से वह अपनी मांगों को लेकर जोर-जोर से आवाज लगाने लगी। प्रशासन से मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.