महाराजगंज, अगस्त 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में श्यामदेउरवा पुलिस, स्वाट व एसओजी की संयुक्त टीम ने पिपराइच-परतावल मार्ग पर बसहिया मोड़ के पास पिकअप से नशीले इंजेक्शन की खेप बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बरामद इंजेक्शनों की संख्या 4350 एम्पुल है। इनमें डायजेपाम के 2000 और बुप्रेनॉरफिन के 2350 एम्पुल शामिल हैं। पुलिस ने पिकअप और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। बरामदी के आधार पर आरोपितों को न्यायालय चालान कर दिया गया। पुलिस ऑफिस के सभागार में शुक्रवार को एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम के साथ खुलासा किया। बताया कि बुधवार रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि गोरखपुर-पिपराइच की ओर से पिकअप में नशीली दवाओं की...