महाराजगंज, दिसम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी के पिपरिया गांव के नहर के पश्चिम अंतिम छोर स्थित गन्ने के खेत में गुरुवार को करीब चार बजे गांव के गयासुद्दीन के खेत में दो शावकों के साथ मादा तेंदुआ के दिखने पर हड़कंप मच गया। तेंदुआ ने खेत में चर रही एक बकरी को शिकार बनाया था। आठ दिन पूर्व भी एक बकरी को शिकार बनाया था। घटना की जानकारी जैसे ही गांव में फैली, लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो तेंदुआ को देखकर शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। टीम ने खेत में तेंदुआ व शावकों का लोकेशन खोजने का प्रयास शुरू कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.