महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार दोपहर में सड़क जाम कर दी। पेट्रोल पंप की मशीन खराब होने से वितरण में दिक्कत हो रही थी। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे मिठौरा चौकी इंचार्ज ने जाम हटवाया। मिठौरा पेट्रोल पंप पर रविवार को डीजल और पेट्रोल की गाड़ी आई थी। तेल की गाड़ी अनलोड होने के बाद पंप के कर्मचारियों द्वारा जैसे ही वितरण शुरू किया गया। उसी बीच पंप की डीजल और पेट्रोल की मशीन का नाजिल खराब हो गया। पंप के मैनेजर द्वारा इसकी सूचना कंपनी को दी गई। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप में पेट्रोल डीजल की किल्लत, लोग परेशान कंपनी के इंजीनियर यहां पहुंचकर मशीन को ठीक करने लगे। इधर डीजल और पेट्रोल खरीदने के लिए सोमवार की सुबह से लोगों की भीड़ पंप पर लग गई। नाजिल दोपहर तक ठीक नहीं ह...