महाराजगंज, जून 17 -- महराजगंज, नवीन विषेन हल्की बारिश के बाद तेज धूप से उमस भरी गर्मी अधिक हो गई है। इससे लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द उल्टी-दस्त और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को अपेक्षाकृत कम मरीज पहुंचे थे। लेकिन इनमें आधे से अधिक डायरिया व फीवर से पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर 12 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। यह भी पढ़ें- उल्टी, पेट दर्द संग टाइफाइड रोगी में हुआ इजाफामौसम में बदलाव चार दिन से तेज धूप के बाद हर रोज दिन या रात में हल्की बारिश हो रही है। तेज धूप के बीच हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी अधिक हो गई है। बदले इस मौसम में बहुत जल्द लोग उल्टी-दस्त और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को दो बजे तक चली ओपीडी में 875 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें 425 बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित शामिल रहे...