महाराजगंज, मार्च 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बरगदवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनेशपुर ब निवासी एक शख्स पर सोमवार की शाम तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले के समय यह शख्स जलौनी लकड़ी लेकर जंगल से बाहर निकल रहा था। उसने तेंदुए से लड़कर अपनी जान बचाई। गनेशपुर निवासी अशोक कुमार (55) पुत्र रघुनाथ गनेशपुर बीट के जंगल में जलौनी की लकड़ी के लिए गया था। सोमवार की शाम जंगल से लकड़ी लेकर जैसे ही बाहर निकला तभी पीछा कर रहे एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। अचानक तेंदुए के हमले से वह घबरा गया लेकिन हिम्मत नहीं हारी। जान बचाने के लिए वह तेंदुए से जूझ पड़ा। इस दौरान उसको कई जगह शरीर पर खरोच आई। अपनी हिम्मत से इस दौरान वह तेंदुए से खुद को बचाने में सफल रहा। देर शाम इलाज के लिए वह रतनपुर सीएचसी पर पहुंचा, जहां इलाज के बाद उसको छुट्टी दे दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सु...