महराजगंज में छत की कुंडी से लटकता मिला विवाहिता का शव, सनसनी
महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा टोला महुलानी में बुधवार की सुबह एक 26 वर्षीय महिला की लाश उसी के कमरे में छत की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटकती मिली।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को सूचना दी। फोरेंसिंक टीम ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्राम रेहरा टोला महुलानी निवासी दिलीप पासवान की पत्नी सन्दनी पासवान (26) का शव उसके कमरे में छत की कुण्डी में साड़ी के फंदे से लटकी मिली। उसकी बुजुर्ग सास फूलमती देवी व जेठानी ज्ञानमती घर पर थीं। मृतका संदनी पासवान अपने मामा के घर से मंगलवार की देर शाम को घर आयी तथा भोजन बनाकर पूरे परिवार को भोजन कराने के बाद अपने कमरे में सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.