महाराजगंज, मार्च 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा में चाय के दुकानदारों की रंजिश में खूनी संघर्ष हो गया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के रामअवतार चौहान व छोटू चौहान की अगल-बगल चाय की दुकान है। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे रामअवतार को गंभीर चोट लग गई। वह मौके पर ही गिरकर छटपटाने लगा। परिजन आसपास के लोगों की मदद से तत्काल उसे सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि ...