महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली क्षेत्र के गौनरिया के पास तेज गति से आ रही कार का टायर ब्रस्ट हो गया। इससे अनियंत्रित कार की एक-एक कर पांच बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना में सभी बाइक चालक घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों घायलों का इलाज जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। घुघली थाना क्षेत्र के वसंतपुर निवासी राजू और ध्रुव नारायण जायसवाल सोममार दोपहर बाद महराजगंज शहर से बाइक से घर जा रहे थे। अभी वह गौनरिया के पास पहुंचे थे कि गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रही कार का पहिया ब्रस्ट हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर उनके बाइक में जा भिड़ी और सड़क पर गिर गई। ऐसे ही एक-एक कर पांच बाइकों में कार से टक्कर हुई। इस घटना में पांचों बाइक चालक व सवार घायल हो गए। इनमें ध्रुव नारायण जासवाल, राजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.