महराजगंज में गौशाला प्रकरण और कथित पिटाई के विरोध में मोबाइल टॉवर पर चढ़े बजरंग दल कार्यकर्ता
महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मदनपुरा गौशाला में मृत गायों की दुर्दशा का विरोध करने पर पुलिस द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ताओं की कथित पिटाई के विरोध में सोमवार की शाम बड़ा हंगामा हो गया। अपनी मांगों को लेकर बजरंग दल के तीन कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। इससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार व सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम के अलावा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। टॉवर पर चढ़े कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। देर शाम तक पुलिस उन्हें समझाने के प्रयास में जुटी रही लेकिन वे नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक हरीशंकर प्रताप कुशवाहा के अनुसार बीते 20 जून को संगठन के पदाधिकारी मदनपुरा गौशाला का निरीक्षण करने गए थे। आरोप है कि वहां द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.