महाराजगंज, अगस्त 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार की रात मामूली विवाद में एक युवक पर कुदाल से हमला कर दिया गया। सिर व शरीर पर गंभीर चोट लगने से युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान खड़खोड़ा निवासी हजारी (28) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात किसी बात को लेकर हजारी का विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने कुदाल से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ होकर वह मौके पर गिर पड़ा। घटना की जा...