महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार में शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। कार से सामान खरीदने उतरे शख्स को बाइक से जोरदार ठोकर लग गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया। वहीं, हादसे के बाद बाइक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी गोपाल गौंड़ (38) कुछ सामान लेने के लिए गांव के लोगों के साथ कार से बहदुरी आया था। बाजार में सामान लेने के लिए कार को रोकर जैसे ही वह नीचे उतरा कि पीछे से आ रही बाइक से उसको जोरदार ठोकर लग गई। ठोकर इतनी तेज थी कि वह बाइक से घिसटता हुआ दूर तक चला गया। तत्काल आसपास के लोग उसकी मदद को पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बृजमनगंज सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.