महाराजगंज, अप्रैल 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। नगर पंचायत चौक के पं. दीनदयाल नगर में एक मासूम बच्चे को आम तोड़ने के मामूली आरोप में अमानवीय सजा दी गई है। मासूम के हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में पुलिस ने दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।बच्चा पास के एक पेड़ से आम तोड़ रहा था। यह भी पढ़ें- महराजगंज में आम तोड़ने पर मासूम को हाथ-पैर बांधकर पीटा, दंपति पर मुकदमा इसी बात से नाराज होकर पेड़ की मालकिन सरिता देवी और उसके पति रामनाथ ने आपा खो दिया। आरोप है कि दंपति ने बच्चे के हाथ प...