महाराजगंज, मई 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बंदी विशुनपुरा में शुक्रवार की दोपहर में आम तोड़ने गए किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।घटना का विवरण ग्राम बंदी विशुनपुरा निवासी रामकरन चौहान का पुत्र रघुबीर (13) दोपहर में गांव के बाहर एक बाग में आम तोड़ने गया था। इसी आम की डाली से स्पर्श करते हुए 11000 वोल्ट करंट की बिजली आपूर्ति की केबल गुजरी है। आम तोड़ते समय वह केबल के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आने से अचेत होकर केबल पर लटक गया। इसकी सूचना पर पहुंचे एसओ अंकित सिंह ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर उसे उतरवाया। आनन -फानन में उसे निचलौल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों के बड़ा था। उसका पिता रामकरन रा...