महाराजगंज, मार्च 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के ग्राम खड़खोड़ा में अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान एक खेत में अफीम के 450 पौधे लगे मिले, जिनमें कुल 520 फल पाए गए। पुलिस ने मौके से अफीम की खेती करने के आरोप में रामनरेश निवासी खड़खोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना बृजमनगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। खेत की निगरानी के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद अफीम के पौधों को नष्ट किया जाएगा। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.