महराजगंज जेल अधीक्षक बीके गौतम को मिलेगा महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न
महाराजगंज, अगस्त 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वतंत्रता दिवस पर जिला कारागार महराजगंज के जेल अधीक्षक ब्रज किशोर कुमार गौतम को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न (हीरक) प्रदान किया जाएगा। इस खबर से जेल कर्मियों में खुशी का माहौल है। कारागार मुख्यालय लखनऊ की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कारागार विभाग के चुनिंदा अधिकारियों व कर्मचारियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। अधीक्षक संवर्ग में महराजगंज जिला कारागार में तैनात जेल अधीक्षक ब्रज किशोर कुमार गौतम का नाम शामिल है। 15 अगस्त को लखनऊ स्थित कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं मुख्यालय पर आयोजित समारोह में झंडारोहण के उपरांत महानिदेशक कारागार द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.