महराजगंज के 26 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के पदक से किया गया सम्मानित
महाराजगंज, सितम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए गृह मंत्रालय की ओर से वर्ष 2026 में महराजगंज पुलिस के कुल 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें 18 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा आठ पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी पदक संबंधी विवरण के अनुसार महराजगंज पुलिस के विभिन्न पदों एवं शाखाओं में कार्यरत पुलिसकर्मियों को उनके सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा के लिए उक्त पदकों से सम्मानित किया गया है। इनमें प्रभारी निरीक्षक बरगदवा निरीक्षक धनंजय कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक भिटौली निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, यातायात पुलिस के एसआई गुड्डू प्रभाकर, साइब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.