महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरियां थाना क्षेत्र के चिउटहां मुख्य चौराहे पर रविवार सुबह कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। यह युवक कुशीनगर का रहने वाला है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार सुबह एक मारुति कार गोरखपुर से निचलौल की ओर जा रही थी। इसी दौरान चिउटहां चौराहे के पास पैशन प्रो बाइक से आ रहे युवक को कार से जोरदार टक्कर लग गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक मोनू (24) पुत्र इंद्रजीत यादव को सिर में चोटें लग गईं। यह युवक कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामपुर गोनहा का रहने वाला बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची चिउटहां पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज भेजा, जहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.