देवरिया, नवम्बर 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। महराजगंज के रहने वाले एक युवक के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला ने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म समेत विभिन्न तरह के गंभीर आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला की शादी 2016 में महराजगंज निवासी आफताब आलम से हुई थी। महिला का आरोप है कि जब से वह अपने ससुराल गई, तभी से पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। कई बार पंचायत हुई, इस बीच दो बच्चे भी हो गए। एक माह पहले पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति अप्राकृतिक दुष्कर्म करता है। विरोध करने पर पिटाई करता है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पति के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि केस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.