महराजगंज के मोहम्मद सैफ का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन
महाराजगंज, अगस्त 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के वीर बहादुर नगर निवासी मोहम्मद सैफ का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सैफ की सफलता को लेकर जनपदवासियों में भी उत्साह है।मदरसा जामिया रिजविया नूरुल उलूम सिविल लाइन महराजगंज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत मोहम्मद असलम खान के पुत्र मोहम्मद सैफ ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद गेट परीक्षा के माध्यम से उनका चयन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र, हरियाणा में एमटेक के लिए हुआ। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद मोहम्मद सैफ ने घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.