गोरखपुर, मई 9 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता महराजगंज की रहने वाली महिला की हत्या कर शव गोरखपुर छावनी रेलवे स्टेशन के पास फेंका गया था। छह मई को मिली महिला की लाश की एम्स पुलिस ने पहचान कर ली है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपित बिहार का रहने वाला है और महिला के घर आता-जाता था उससे बातचीत भी होती थी। यह भी पढ़ें- पेज 1 फरमाईशी गीत के विवाद दूल्हे के चाचा की चाकू गोदकर हत्याहत्या की पहचान एम्स थाना क्षेत्र के छावनी रेलवे स्टेशन के पास छह मई की सुबह 38 वर्षीय महिला की लाश मिली थी। चाकू मारकर उसकी हत्या की गई थी। सोशल मीडिया और गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान बरफी देवी पत्नी मोतीचंद के रूप में की। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर...