महाराजगंज, मई 31 -- महराजगंज। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों व प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। सुबह की पाली में परीक्षार्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। केंद्रों के बाहर पुलिस बल मुस्तैद रहा, परीक्षा की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए है। यह भी पढ़ें- UP BEd Entrance Exam 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा आज, जानें जरूरी गाइडलाइंस और शिफ्ट की टाइमिंग यह भी पढ़ें- जिले के 30 विद्यालयों पर आज होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, तैयारी...