महराजगंज के चार ताइक्वांडो खिलाड़ी ईस्ट जोन चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
महाराजगंज, अगस्त 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के चार ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 21 अगस्त तक बीपीएमजी पब्लिक स्कूल, सुरियावां भदोही में किया जाएगा। इसमें महराजगंज के खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग करेंगे।सेंट जोसेफ स्कूल निचलौल के उत्कर्ष सिंह अंडर-14 आयु वर्ग के ओवर 41 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। वहीं दिव्या पब्लिक स्कूल, आईटीएम कैंपस चेहरी के अंकित चौहान अंडर-14 के 35-38 किलोग्राम, उज्ज्वल विश्वकर्मा 38-41 किलोग्राम तथा प्रिंस वर्मा अंडर-17 के 55-59 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे। जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ईस्ट जोन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.