रायबरेली, दिसम्बर 18 -- महराजगंज संवाददाता। महराजगंज-इन्हौंना मार्ग पर खेरवा गांव के पास सड़क धंस गई है। स्थानीय ग्रामीणों में बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। सड़क का एक हिस्सा धंस जाने के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहता है। महराजगंज इन्हौना मार्ग पर स्थित मऊ बाजार में धीमी गति के संकेत बोर्ड भी नहीं हैं। तेज रफ्तार से आने-जाने वाले वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। जिससे लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द धंसी हुई सड़क की मरम्मत कराने और मऊ बाजार में सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.