महाराजगंज, नवम्बर 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। संयुक्त व्यापारी मोर्चा के पदाधकारियों ने अपने जिला संयोजक पशुपतिनाथ गुप्ता की अगुवाई में जनजागरण अभियान के तहत नगर के सक्सेना चौक पर पहुंच कर महराजगंज के आर्थिक, सामाजिक एवं व्यापारिक विकास के लिए नागरिकों और व्यापारियों को जागरूक किया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि महाराजगंज में इंडस्ट्रियल एरिया के निर्माण से रोजगार का बहुत बड़ा अवसर आएगा। जिले से पलायन रुकने पर व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा। इससे महराजगंज का आर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा। व्यापारी नेताओं ने बताया कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अगर मन से सार्थक प्रयास करें तो यह काम जल्द से जल्द हो जाएगा। क्योंकि अब जिले में सड़कों का विस्तार हो रहा है। वहीं रेलवे का भी कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है यातायात के साधन बढ़ेंगे तो औद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.