महाराजगंज, जनवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के बाईपास बनैलिया मंदिर चौराहे के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें नेपाली बाइक पर सवार नेपाल के बेलहिया थाने में तैनात दरोगा नारायण एवं बहादुर शाह नगर निवासी व्यापारी आशीष अग्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख व्यापारी युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि नेपाली दरोगा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आशीष अग्रहरी की बनैलिया मंदिर स्थित दुकान है। वह दुकान जा रहा था। मंदिर पहुंचने वाला ही था कि इस दौरान नेपाल बुटवल के गांव गुलमी निवासी नारायण की बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी की दोनों बाइक चालक जमीन पर गिरकर खून म...