महम्मदापुर गांव में अग्निकांड में पांच झोपड़ियां जलकर राख
हरदोई, जून 9 -- पाली। महम्मदापुर गांव में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा से आग तेजी से फैल गई। इससे पांच झोपड़ियां जल गईं। अग्निकांड में करीब दो लाख के नुकसान की आशंका है। गांव निवासी रामसिंह की एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। तेज हवा से आग फैलते हुए सालिगराम कुशवाहा की चार झोपड़ियों तक पहुंच गई। देखते ही देखते सभी झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। ग्रामीणों ने तत्काल निजी संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका पर तब तक झोपड़ियों में रखा अनाज, भूसा और अन्य घरेलू सामान जल चुका था। आग की चपेट में आने से रामसिंह की एक भैंस भी झुलस गई, जबकि सालिगराम का बड़ी मात्रा में भूसा जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि रामसिंह और सालिगराम के पक्के मका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.