गोपालगंज, मई 15 -- गोपालगंज।जिले के महम्मदपुर थाने के टेक्नवास गांव के समीप शुक्रवार को दो बाइक की हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार ग्लास हाउस के एक कर्मी की मौत हो गई। मृतक महम्मदपुर थाने के ही गौरी गांव के बिंदा सिंह का 30 वर्षीय बेटा मिथिलेश सिंह था। घटना की सूचना मिलने के बाद महम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। यह भी पढ़ें- महम्मदपुर में दो बाइक की टक्कर में युवक की गई जान घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया गया है कि शुक्रवार को मिथिलेश सिंह अपने घर से बाइक पर सवार होकर काम करने के लिए निकला हुआ था। वह टेक्नवास गांव के समीप जैसे ही पहुंचा कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से इसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घाय...