गोपालगंज, दिसम्बर 25 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया प्रखंड के महम्मदपुर गांव में गुरुवार को यीशु मसीह का जन्म उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, सजावटी झांकियां और क्रिसमस प्रतीकों से पूरा चर्च परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान धर्मगुरु अंजना सिंह ने यीशु मसीह के जीवन, उनके आदर्शों और मानवता के प्रति उनके संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह का संपूर्ण जीवन प्रेम, त्याग, सेवा और करुणा का प्रतीक है। उनका संदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह का स्वभाव अत्यंत सरल, क्षमाशील और परोपकारी था। उन्होंने यह शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.